Bareily News: संविदाकर्मियों की हड़ताल आज से, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Bareily News: संविदाकर्मियों की हड़ताल आज से, स्वास्थ्य विभाग अलर्टसंविदाकर्मियों की हड़ताल आज से, स्वास्थ्य विभाग अलर्टसंविदाकर्मियों की हड़ताल आज से, स्वास्थ्य विभ

Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत तैनात संविदाकर्मियों ने 12 अक्टूबर से हड़ताल कर एलान कर दिया है। अब तक दो घंटे कार्य बहिष्कार कर रहे संविदाकर्मियों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांग पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो हड़ताल और प्रदर्शन जारी रहेगा। उनकी प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। एनएचएम के संविदा कर्मचारियों की मुख्य मांगों में संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, नियमित कर्मचारियों के समान ग्रेड पे व वेतन, समान कार्य, समान वेतन का सिद्धांत लागू करना, और सामाजिक सुरक्षा के तहत ईपीएफ, डीए और आयुष्मान योजना का लाभ देना शामिल है। इसके अलावा, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन का संचालन कर रहे संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह ने चेतावनी दी है कि 12 अक्टूबर से शुरू हो रही हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक कि उनकी मांग पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता। संविदाकर्मियों की हड़ताल को देखते हुए जिला अस्पताल और सीएचसी-पीएचसी पर तैनात स्थायी कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है। जरूरी अवकाश को छोड़कर अन्य छुट्टियां रद हो गई हैं। विभागीय अधिकारियों का प्रयास है कि इमरजेंसी और ओपीडी सेवाएं प्रभावित न होने पाएं।
स्वास्थ्य मेले पर हड़ताल का असर
------------
स्वास्थ्य मेले पर दिखा चिकित्सक-स्टाफ की कमी का असर
फोटो - दीप 84 फरीदपुर में मरीज देखते चिकित्सक
स्वास्थ्य मेले में मरीजों को हुई परेशानी
बरेली। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को आयोजित स्वास्थ्य मेले पर संविदाकर्मियों के कार्य बहिष्कार का असर दिखा। कई जगह चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी रही। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में 2450 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इसमें बुखार, खांसी, सीने में दर्द, जकड़न के मरीजों की संख्या अधिक रही। मौसम में हुए बदलाव के चलते त्वचा संबंधी परेशानी भी तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य मेले में 500 से अधिक त्वचा संबंधी बीमारी वाले मरीज इलाज कराने पहुंचे। अधिकांश मरीज खुजली, जलन, शरीर पर लाल दाने पड़ने की समस्या से पीड़ित रहे। संविदाकर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते स्वास्थ्य मेले पर असर दिखा। कई जगह चिकित्सक ही नहीं थे और फार्मासिस्ट ने मरीज देखे।

