Bareily News: घर में घुसकर महिला से मारपीट, तीन पर रिपोर्ट
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: बरेली के इज्जतनगर में राजकुमार ने अपने पड़ोसियों सुनील, शिवांग और वरुण के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। ममता, कशिश और प्रियंका के साथ विवाद के दौरान आरोपियों ने घर में घुसकर पुत्रवधू के साथ हाथापाई की और राजकुमार तथा उसके पुत्र पर हमला किया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया।

Bareily News: बरेली। इज्जतनगर के गांव तुलाशेरपुर निवासी राजकुमार ने पुत्र वधू से मारपीट के मामले में पड़ोसी सुनील, शिवांग और वरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजकुमार ने पुलिस को बताया, आरोपी सुनील, शिवांग और वरुण उनके पड़ोस में रहते हैं। आयेदिन गाली-गलौज करते हैं। मंगलवार को उनकी पत्नी ममता, बेटी कशिश और पुत्रवधू प्रियंका की आरोपियों से कहासुनी हुई थी। आरोपी उनके घर में घुस आये। पुत्रवधू के साथ हाथपाई की। घर आने पर वह और उनका बेटा सुनील से बातचीत करने गये तो आरोपियों ने गाली-गलौज किया और लाठी-डंडों से हमला करके घायल कर दिया। आसपास के लोग आ गये उन्होंने बीच बचाव कराया।


