Bareily News: निगम कर्मचारियों को एसीपी का लाभ दिलाने और स्थानांतरण निरस्त करने की मांग
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: बरेली में नगर निगम कर्मचारियों ने अपने विभिन्न समस्याओं को हल करने के लिए नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समय पर एसीपी लाभ और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के हालिया स्थानांतरण को रद्द करने की मांग की। संगठन के महानगर अध्यक्ष ने एसीपी लागू करने के नियमों की भी जानकारी दी।

Bareily News: बरेली। नगर निगम कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने मांग की है कि कर्मचारियों को समय पर एसीपी का वित्तीय लाभ दिया जाए और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के हालिया स्थानांतरण को निरस्त किया जाए। संगठन के महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि वर्ष में दो बार जनवरी और जुलाई माह में कर्मचारियों की एसीपी लगाए जाने का नियम है। इस दौरान मिशन पाल सिंह, सुरेश शिन्दे, राजेन्द्र कुमार समदर्शी आदि मौजूद रहे।


