Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsBareilly Municipal Corporation Meeting to Address Key Development Issues
नगर निगम सदन में गूंजेंगे विकास के मुद्दे, पार्षदों ने शुरू की तैयारी

नगर निगम सदन में गूंजेंगे विकास के मुद्दे, पार्षदों ने शुरू की तैयारी

संक्षेप: Bareily News - राधेश्याम रामायणी के नाम पर होगा मार्ग का नामकरण - पार्कों और समय पर तैयार किया जाएगा। पिछली बैठक 25 अगस्त को हुई थी और लंबे समय बाद ऐसा हो रहा है

Wed, 24 Sep 2025 05:56 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम बोर्ड बैठक 29 को होने जा रही है। बैठक में विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर जोरदार बहस के आसार हैं। 80 पार्षद और नामित सदस्य इस बैठक में हिस्सा लेंगे। पार्षद अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर तैयारी में जुट गए हैं, वहीं नगर निगम प्रशासन भी जवाब देने को तैयार हो रहा है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बैठक की सूचना जारी की है और पार्षदों से 24 सितंबर तक अपने प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है। प्रस्ताव आने के बाद एजेंडा समय पर तैयार किया जाएगा। पिछली बैठक 25 अगस्त को हुई थी और लंबे समय बाद ऐसा हो रहा है कि दो महीनों से कम अवधि में दूसरी बैठक बुलाई गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बैठक में जिन प्रस्तावों पर चर्चा संभावित उनमें मशहूर कथा वाचक राधेश्याम रामायणी के नाम पर एक चौराहे या मार्ग का नामकरण का प्रस्ताव रखा जाएगा। पार्कों के सौंदर्यीकरण, नए निर्माण और विकास योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। प्रधानमंत्री को जीएसटी दरों में कमी के लिए नगर निगम की ओर से धन्यवाद प्रस्ताव भी है। सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट, जलनिकासी, और ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़े मुद्दे और शहर में चल रही योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर सवाल-जवाब होंगे। मेयर डा. उमेश गौतम ने कहा कि नगर निगम के सदन में इस बार कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। राधेश्याम रामायणी जी जैसे सम्माननीय व्यक्तित्व के नाम पर किसी मार्ग या चौराहे का नामकरण किया जाएगा।