Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsBareilly IMA Shines at YUPICON Wins Best Branch Awards and New Membership Recognition
बेस्ट ब्रांच समेत बरेली आईएमए को मिले कई अवार्ड

बेस्ट ब्रांच समेत बरेली आईएमए को मिले कई अवार्ड

संक्षेप:

Bareily News - इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन यूपीकॉन में बरेली ब्रांच ने शानदार प्रदर्शन किया। बरेली आईएमए को बेस्ट ब्रांच, बेस्ट कम्युनिटी सर्विस और सबसे अधिक नए सदस्य जोड़ने के पुरस्कार मिले। कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी का गठन भी हुआ, जिसमें डॉ. राजीव गोयल को अध्यक्ष बनाया गया।

Sun, 30 Nov 2025 02:24 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय अधिवेशन यूपीकॉन में बरेली ब्रांच का परचम लहराया। बेस्ट ब्रांच इन यूपी समेत कई पुरस्कार बरेली आईएमए की झोली में आए। सबसे अधिक नए सदस्य जोड़ने का अवार्ड भी बरेली को मिला। प्रदेश में अलग-अलग श्रेणी में सबसे अधिक पुरस्कार वाराणसी आईएमए शाखा को दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, बिथरी विधायक डॉ़ राघवेंद्र शर्मा, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ़ अरुण कुमार समेत अन्य लोग बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। आईएमए यूपी के प्रेसिडेंट डॉ. रवीश अग्रवाल, डॉ़ विनोद पागरानी, डॉ़ विमल भारद्वाज, डॉ़ सुदीप सरन ने अतिथियों का स्वागत किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यक्रम में प्रदेश की नई कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह भी हुआ। अध्यक्ष डॉ़ पीके अग्रवाल ने नए अध्यक्ष डॉ़ राजीव गोयल को पदभार सौंपा और डॉ़ रवीश अग्रवाल इलेक्टेड प्रेसिडेंट बने। डॉ़ सुदीप, डॉ. लईक समेत कई लोगों को मिला अवार्ड संस्था के तौर पर बरेली आईएमए को कई पुरस्कार मिले। कई चिकित्सकों को उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियां के लिए भी सम्मानित किया गया। आईएमए बरेली को बेस्ट ब्रांच इन यूपी, बेस्ट कम्युनिटी सर्विस, सबसे अधिक नए सदस्य बनाने का अवार्ड मिला। इसके साथ ही बेस्ट प्रेसिडेंट का पुरस्कार डॉ़ आरके सिंह को मिला। डॉ़ सुदीप सरन को साइंटिफिक गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए, डॉ़ लईक अंसारी को संस्था के हितों में सहयोग करने के लिए पुरस्कार दिया गया। ---