ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश56 साल के इब्राहीम की मोहब्बत में मोरक्को से बरेली आई फदुआ

56 साल के इब्राहीम की मोहब्बत में मोरक्को से बरेली आई फदुआ

न उम्र ही सीमा हो न जन्म का हो बंधन, जब प्यार करके कोई तो देखे केवल मन। बरेली के इब्राहीम की कहानी इन्हीं पंक्तियों का सार है। 56 साल के शोएब इब्राहीम से मोरक्को की 33 साल की फदुआ खुल्लकी को मोहब्बत...

56 साल के इब्राहीम की मोहब्बत में मोरक्को से बरेली आई फदुआ
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीWed, 06 Feb 2019 02:38 PM
ऐप पर पढ़ें

न उम्र ही सीमा हो न जन्म का हो बंधन, जब प्यार करके कोई तो देखे केवल मन। बरेली के इब्राहीम की कहानी इन्हीं पंक्तियों का सार है। 56 साल के शोएब इब्राहीम से मोरक्को की 33 साल की फदुआ खुल्लकी को मोहब्बत हो गई। सोशल मीडिया पर दोनों ने साथ जीने मरने के कसमें खाईं। फदुआ की मोहब्बत में इब्राहीम मोरक्को की राजधानी रबात पहुंच गए। फदुआ के पिता के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। परिवार की रजामंदी मिलने पर इब्राहीम ने मोरक्को में ही फदुआ से शादी रचा ली। निकाह के बाद फदुआ इब्राहीम के संग बरेली आ गई।

शोएब इब्राहीम का बरेली में प्रॉपर्टी और होटल का करोबार है। दस साल पहले इब्राहीम की पत्नी की बीमारी से मौत हो गई। पांच बच्चों की परवरिश में वक्त गुजरता गया। बच्चे बड़े हुए तो इब्राहीम को अकेलापन सताने लगा। सोशल मीडिया पर सक्रिय इब्राहीम ने जीवन साथी की तलाश शुरू की। सोशल मीडिया के जरिए शोएब इब्राहीम की मुलाकात मोरक्को की फदुआ खुल्लकी से हुई। 33 साल की खुल्लकी से सोशल मीडिया पर इब्राहीम से बातचीत होती रही। एक-दूसरे के बारे में जाना। इब्राहीम ने फदुआ को अपने परिवार के बारे में सब कुछ बता दिया। करीब एक साल तक दोनों सोशल मीडिया से बात करते रहे। पिछले साल जून में फदुआ ने इब्राहीम को मोरक्को बुलाया। इब्राहीम फदुआ और उनके परिवार से मुलाकात करके वापस बरेली आ गए आए। फदुआ की मोहब्बत में इब्राहीम अक्तूबर में फिर मोरक्को पहुंच गए। फदुआ के पिता के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। इब्राहीम और फदुआ की मोहब्बत के आगे परिवार को झुकना पड़ा। रबात में पिछले साल अक्तूबर में दोनों की शादी करा दी गई। शादी के बाद इब्राहीम कुछ दिन मोरक्को में ही रहे। पिछले साल दिसंबर में फदुआ शोएब इब्राहीम के साथ बरेली आ गईं। एंट्री बीजा पर फदुआ बरेली आईं हैं। शोएब इब्राहीम और फदुआ ने शादी के पंजीकरण के लिए विवाह अधिकारी के यहां आवेदन किया है। मंगलवार को विवाह अधिकारी एमपी सिंह ने मोरक्को के दूतावास से रिपोर्ट मांगी। दूतावास को तीन मार्च से पहले रिपोर्ट भेजने को कहा है।

पांच बच्चों के पिता हैं शोएब इब्राहीम

शोएब इब्राहीम के तीन बेटी और दो बेटे हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। एक बेटा मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करता है। एक बेटा और एक बेटी नोएडा के एक विवि में अध्ययन कर रहे हैं। एक बेटी रुहेलखंड विवि से एम कॉम कर रही हैं।

फदुआ को पसंद है भारतीय कल्चर

इतिहास में स्नातक मोरक्को को युवती फदुआ खुल्लकी को भारतीय संस्कृति बहुत पसंद है। भारतीय व्यंजन और फिल्म की फदुआ दीवानी है। भारतीय परिधान को लेकर भी फदुआ बहुत उत्सुक रहती हैं।

सीख रही हिंदी

फदुआ को हिंदी नहीं आती। हालांकि अंग्रेजी के जरिए इब्राहीम और उनके परिवार के लोगों से फदुआ बात करती हैं। फदुआ हिंदी सीख रहीं हैं। इब्राहीम फदुआ को खुद हिंदी पढा रहे हैं। ताकि दूसरे लोगों के साथ बातचीत आसानी से हो सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें