फिट इंडिया मूवमेंट के तहत थल सेना के साथ निकाली गई साइकिल रैली

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

बरेली में भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय थल सेना द्वारा 'संडे ऑन साइक्लिंग' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य फिट इंडिया मूवमेंट के तहत लोगों को प्रतिदिन 30 मिनट साइकिल चलाने और नियमित व्यायाम करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में सेना के जवानों और 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत थल सेना के साथ निकाली गई साइकिल रैली

‎बरेली। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा भारतीय थल सेना के सहयोग से रविवार को संडे ऑन साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में संडे ऑन साईकल विथ इंडियन आर्म्ड फोर्सेस थीम पर साइकिल रैली निकाली गई। ‎रैली का शुभारंभ भारतीय खेल प्राधिकरण से हुआ, जो धोपेश्वर नाथ मंदिर, धोपेश्वर नाथ चौक, कैंटोमेंट हॉस्पिटल, ऑफिसर मैस, अब्दुल हाफिज़ द्वार होते हुए जाट रेजीमेंट सेंटर स्टेडियम पर समाप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान सेना के जवानों और प्रतिभागियों को फिट रहने के लिए प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट साइकिल चलाने और नियमित व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जाट रेजीमेंट सेंटर के ब्रिगेडियर हरजीत पाल सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद वर्मा तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्र प्रभारी संदीप मोहन चौधरी ने प्रतिभागियों का अभिवादन कर किया। इस मौके पर जाट रेजीमेंट सेंटर के सेनाधिकारी, जवान एवं आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी कैंट बरेली के करीब 50 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कुश्ती प्रशिक्षक नवीन बालियान, सेपकटाकरा प्रशिक्षक मीना कुमारी, उपेंद्र पाल, शुभम चौरसिया, अर्पित बाजपेयी समेत अन्य उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।