Bareily News: मीटिंग से गायब अधिकारियों से डीएम खफा

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: बरेली में, डीएम अविनाश सिंह ने शनिवार को विकास विभाग और निर्माण कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और कम रैंकिंग वाले विभागों को सुधार करने की चेतावनी दी। जननी सुरक्षा में पीछे रहने पर सीएमओ को निर्देश दिए गए कि उचित कार्रवाई की जाए।

Bareily News: मीटिंग से गायब अधिकारियों से डीएम खफा

Bareily News: बरेली, मुख्य संवाददाता। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत आने वाले विकास विभाग और निर्माण कार्यों की समीक्षा कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में हुई। बैठक में अधिकारियों के गायब होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। बैठक में जिन विभागों के पैरामीटरों की रैंकिंग कम है उनसे संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रैंकिंग और संतुष्टि का प्रतिशत बढ़ाया जाए जिससे कि जिले की रैंक में सुधार आ सके। समीक्षा के दौरान पाया गया कि जननी सुरक्षा में इस समय जिला पीछे चल रहा है जिस पर सीएमओ को निर्देश दिए गए कि संबंधित के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए।

बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। बैठक में उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इसकी आप लोग अपने स्तर से लगातार मॉनिटरिंग करते रहें तथा समय-समय पर निरीक्षण भी करते रहें। बैठक में सीडीओ देवयानी, डीडीओ दिनेश कुमार, सीएमओ डॉ विश्राम सिंह, डीआईओएस अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: मीटिंग से गायब अधिकारियों से डीएम खफा