Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsBareilly District Nutrition Committee Meeting Salary Freeze for Inaction on Mother Child Schemes
लापरवाही पर डीपीओ, पांच सीडीपीओ, सुपरवाइजरों का रोका वेतन

लापरवाही पर डीपीओ, पांच सीडीपीओ, सुपरवाइजरों का रोका वेतन

संक्षेप:

Bareily News - लापरवाही पर डीपीओ, पांच सीडीपीओ, सुपरवाइजरों का रोका वेतनति की बैठक विकास भवन सभागार में हुई। इसमें मातृ वंदना योजना, सैम-मैम, पोषण ट्रैकर एप में डेटा

Dec 13, 2025 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

बरेली। जिला पोषण समिति की बैठक विकास भवन सभागार में हुई। इसमें मातृ वंदना योजना, सैम-मैम, पोषण ट्रैकर एप में डेटा फीडिंग में लापरवाही सहित कई अन्य पैरामीटर में पिछड़ने पर सीडीओ देवयानी ने डीपीओ, पांच ब्लॉक के सीडीपीओ और इन ब्लाकों के सभी सुपरवाइजरों का वेतन रोकने का आदेश दिया है। सभी इंडीकेटर को शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। बैठक में वजन, टीएचआर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सैम-मैम, पुष्टाहार वितरण आदि की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि रामनगर, आलमपुर जाफराबाद, मीरगंज, बरेली नगर और बहेड़ी की स्थिति खराब है।

पिछले महीने के मुकाबले प्रगति दर लगातार नीचे जा रही है। खराब स्थिति पर रोष जताते हुए सीडीओ देवयानी ने पांचों ब्लॉक के सीडीपीओ और सभी सुपरवाइजरों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। विभिन्न योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के चलते डीपीओ मनोज कुमार का भी वेतन रोका गया है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों और लर्निंग लैब के निर्माण की भी समीक्षा की गई। वित्तीय वर्ष 2023-24 के पांच आंगनबाड़ी केंद्र अभी पूर्ण नहीं हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 122 आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने थे। 92 पर कार्य चल रहा है। 30 अनारंभ है। सीडीओ ने डीपीआरओ कमल किशोर को इन्हें जल्द पूर्ण कराने की जिम्मेदारी दी। 13 अपूर्ण लर्निंग लैब को भी जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। ऐसे केंद्र जहां मूलभूत सुविधाएं की कमी हो, वहां सुविधाओं को विकसित करने को कहा गया। इसके लिए ग्राम पंचायत की मदद ली जाएगी। वर्जन कार्यों के प्रति हीलाहवाली करने वाले कार्मिकों का वेतन रोका गया है। यदि उसके बाद भी सुधार नहीं होता है तो भविष्य में और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - देवयानी, सीडीओ

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;