Bareily News: मुख्यमंत्री के जाते ही विकास परियोजनाओं को रफ्तार देने में जुटे अफसर, खुलीं फाइलें
Bareily News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद बरेली की स्वीकृत विकास परियोजनाओं की समीक्षा तेज कर दी गई है। बीडीए, नगर निगम, आवास विकास परिषद और जल निगम को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। शासन हर सप्ताह प्रगति की निगरानी करेगा। अधिकारियों को परियोजनाओं की स्थिति और बाधाओं की जानकारी देनी होगी। लक्ष्य योजनाओं को समय पर आगे बढ़ाकर नागरिक सुविधाएं बेहतर करना है।

Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद शहर की विकास परियोजनाओं को रफ्तार देने की कवायद तेज हो गई है। अधिकारियों ने स्वीकृत योजनाओं की फाइलें खोलकर उनकी प्रगति की समीक्षा शुरू कर दी है। बीडीए,नगर निगम,आवास विकास परिषद और जल निगम समेत संबंधित विभागों को परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए गए हैं। शासन स्तर से हर सप्ताह विकास कार्यों की मॉनीटरिंग की जाएगी। ऐसे में जिन परियोजनाओं की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है, उन्हें आगे बढ़ाने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर रहेगा। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की स्वीकृत विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए उनकी मौजूदा स्थिति की समीक्षा पर जोर रहेगा। जिन परियोजनाओं में जरूरी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं,उन्हें निर्माण के अगले चरण तक पहुंचाने की तैयारी की जाएगी। वहीं,जिन योजनाओं में जमीन, स्वीकृति या अन्य औपचारिकताओं से जुड़ी अड़चनें हैं, उनकी स्थिति के अनुसार आगे की कार्रवाई करनी होगी। नगर निगम के स्तर पर सड़क,नाली,जल निकासी,साफ-सफाई और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति महत्वपूर्ण रहेगी। स्वीकृत परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने और निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा पर जोर दिया जाएगा। शासन की साप्ताहिक मॉनीटरिंग से विभागीय अधिकारियों को परियोजनाओं की स्थिति और काम में आ रही बाधाओं का ब्योरा देना होगा।
आवास विकास और बुनियादी सुविधाओं की योजनाएं
आवास विकास परिषद की परियोजनाओं पर भी नजर
आवास विकास परिषद की स्वीकृत योजनाओं ने भी रफ्तार पकड़ ली है। आवासीय विकास और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर उन्हें आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा। योजनाओं की वर्तमान स्थिति के आधार पर संबंधित अधिकारियों को अगली कार्यवाही करनी होगी। शहर में पेयजल और सीवर व्यवस्था से संबंधित परियोजनाओं को लेकर जल निगम के कार्यों की प्रगति भी निगरानी के दायरे में रहेगी। इन योजनाओं में काम की स्थिति,निर्माण की गति और आने वाली बाधाओं की समीक्षा की जाएगी। उद्देश्य स्वीकृत परियोजनाओं को समय पर आगे बढ़ाना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
हर सप्ताह होगी विकास कार्यों की समीक्षा
हर सप्ताह शासन को देनी होगी प्रगति की जानकारी
विकास परियोजनाओं की निगरानी के लिए शासन स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा की व्यवस्था पर जोर दिया गया है। इसमें संबंधित विभागों की योजनाओं की प्रगति और काम की स्थिति पर नजर रखी जाएगी। अधिकारियों के सामने चुनौती यह होगी कि स्वीकृत परियोजनाओं को केवल फाइलों तक सीमित न रखकर उनका काम जमीन पर भी दिखाई दे। नियमित मॉनीटरिंग से परियोजनाओं में देरी और कामकाज से जुड़ी बाधाओं की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
अधिकारियों ने बताई परियोजनाओं की प्रगति
वर्जन
विकास से जुड़ी तमाम योजनाओं में तेजी से काम किया जा रहा है। जो काम पूरे नहीं हुए उनकी समीक्षा करते हुए उन कार्यों की गति बढ़ाने के लिए कहा गया है।
संजीव कुमार मौर्य,नगर आयुक्त
बीडीए तमाम परियोजनाओं पर तेजी से कार्य कर रहा है। टेंडर प्रक्रिया को जल्द पूरा करके विकास कार्यों को कराया जाएगा। जल्द ही विकास परियोजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक करेंगे।
सौम्या पांडेय,उपाध्यक्ष

