परिषदीय विद्यालयों में आज रिजल्ट वितरण को लेकर असमंजस
Bareily News - बरेली में बेसिक शिक्षा विभाग ने वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने में असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 28 मार्च को हुईं, लेकिन शिक्षकों को कॉपियां जांचने का समय नहीं मिला। परिणामों में देरी का मुख्य कारण रिपोर्ट कार्ड की अनुपलब्धता है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्थिति पर नाराजगी जताई है।

बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के संपन्न होने के बाद अब रिजल्ट घोषित करने को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। विभाग की ओर से पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षाओं की तारीख में बदलाव कर इन्हें 28 मार्च को आयोजित किया गया था। शनिवार को परीक्षा खत्म होने के बाद अगले ही दिन रविवार का अवकाश होने के कारण शिक्षकों को कॉपियां जांचने और रिपोर्ट कार्ड तैयार करने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका। इस समय की कमी के चलते अब सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परिणाम घोषित करना शिक्षकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।
परिणामों में देरी की एक बड़ी वजह रिपोर्ट कार्ड की अनुपलब्धता भी है। जिले के कई विद्यालयों में विभाग की ओर से अभी तक रिपोर्ट कार्ड नहीं पहुंचे हैं, जिससे शिक्षकों की चिंता और बढ़ गई है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार ने इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब शनिवार को परीक्षा कराई गई और रविवार को छुट्टी थी, तो इतने कम समय में मूल्यांकन और परिणाम तैयार करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


