यूपी इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बरेली के खिलाड़ियों ने जीते पदक
Bareily News - अयोध्या में 27 और 28 फरवरी को हुई प्रथम उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बरेली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अमनप्रीत कौर ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। दीपू कश्यप और भूपेंद्र राव ने रजत, जबकि पूजा कुमारी और तनुज ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

अयोध्या में 27 व 28 फरवरी को हुई प्रथम उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बरेली के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता में अमनप्रीत कौर ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, ओडिशा के लिए क्वालीफाई किया। वहीं 800 मीटर दौड़ में दीपू कश्यप, भूपेंद्र राव ने रजत पदक, 400 मीटर दौड़ में अंशु ने रजत पदक जीता। वहीं शॉट पुट में पूजा कुमारी, 1500 मीटर दौड़ में तनुज ने कांस्य पदक जीता।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय खेल अधिकारी चंचल मिश्रा, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के चेयरमैन सुनील गुप्ता, अध्यक्ष जय देवनानी, कोषाध्यक्ष राजा, अजय कश्यप, पुष्पेंद्र सिंह, पंकज कुमार, सत्यवीर यादव, राम अवतार सिंह, राजू आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


