मारपीट के मामले में लिखाई लूट की क्रॉस रिपोर्ट
Bareily News - बरेली में बारादरी क्षेत्र में कार निकालने के विवाद के चलते दो पक्षों ने मारपीट और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पहले पक्ष ने दो दिन पहले रिपोर्ट लिखाई थी, जबकि दूसरे पक्ष ने 12 फरवरी को अपनी रिपोर्ट पेश की। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और चेन लूटी गई।

एक पक्ष दो दिन पहले लिखा चुका है मारपीट और लूट की रिपोर्ट बारादरी क्षेत्र का मामला, कार निकालने को लेकर हुआ था विवाद बरेली, मुख्य संवाददाता। कार निकालने के विवाद में अब दूसरे पक्ष ने भी मारपीट और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में एक पक्ष दो दिन पहले मारपीट और लूट की रिपोर्ट लिखा चुका है। सनराइज कॉलोनी निवासी राहुल कुमार ने शांतिविहार के हिमांशु यादव व उसके अज्ञात साथियों पर बारादरी में रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि सात फरवरी को वह डोहरा रोड पर जा रहे थे तो वहां शराब पी रहे कुछ लोगों ने मारपीट की।
उन्हें जमीन पर गिराकर पैर से गला दबाने की कोशिश की और उनकी चेन लूट ली। इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से 12 फरवरी को हिमांशु यादव ने अर्जुन पटेल व 15-20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया कि पीछे से कार में आए लोगों ने हॉर्न देकर साइड मांगी और फिर कार आगे लगाकर उनके साथ मारपीट की। कार का शीशा तोड़ दिया और उनकी चेन लूट ली गई। फिर राजनीतिक दबाव बनाकर उन पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि मारपीट का मामला है। पहले वाले मामले से लूट की धारा हटाई जा चुकी है और दूसरे मामले से भी हटाई जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


