इंडस्ट्रियल टाउनशिप से उम्मीद, छोटे कामगारों को मिलेगा नया हब

Apr 06, 2026 02:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - बरेली में स्मार्ट सिटी के अर्बन हाट प्रोजेक्ट की असफलता के बाद, बीडीए ने एक नई इंडस्ट्रियल टाउनशिप का प्रस्ताव रखा है। यह टाउनशिप छोटे और मध्यम उद्योगों को समर्पित होगी, जिसमें व्यापार के लिए स्थायी मंच, प्रदर्शनी केंद्र, और रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। यह योजना स्थानीय उद्योगों को मजबूती देने के साथ-साथ युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी।

इंडस्ट्रियल टाउनशिप से उम्मीद, छोटे कामगारों को मिलेगा नया हब

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी के अर्बन हाट प्रोजेक्ट से भले ही छोटे कामगारों और कारीगरों के सपने साकार नहीं हो पाए हों, लेकिन अब बीडीए की प्रस्तावित इंडस्ट्रियल टाउनशिप से नई उम्मीद जगी है। इसके धरातल पर उतरते ही लकड़ी के फर्नीचर, बांस उत्पाद और जरी-जरदोजी से जुड़े कारीगरों को कारोबार के लिए स्थायी मंच मिल सकेगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत बीडीए ने इस टाउनशिप का खाका तैयार किया है। झुमका चौराहे से रामपुर रोड होते हुए करीब 10 मिनट और एक्सप्रेसवे से लगभग 30 मिनट की दूरी पर रहपुरा जागीर में इसे विकसित करने की तैयारी है।

इसके लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस टाउनशिप के साथ ट्रांसपोर्टनगर और लॉजिस्टिक हब विकसित करने की भी योजना है, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी। बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. ए मणिकंडन का कहना है कि बरेली को लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है और कई कंपनियों के निवेश की संभावना है।छोटे और मध्यम उद्योगों को मिलेगी जगहटाउनशिप में छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे। यहां फ्लैटेड डेवलपमेंट के तहत कम पूंजी में छोटे कामगारों और व्यापारियों को जगह मिलेगी। साथ ही प्रदर्शनी केंद्र, कॉमन वर्किंग स्पेस, शोरूम, मीटिंग हॉल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक्सपोर्ट हाउस, आधुनिक होटल, पेट्रोल और सीएनजी स्टेशन भी प्रस्तावित हैं। ऐसे में यह टाउनशिप न केवल स्थानीय उद्योगों को मजबूती देगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।