स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली
Bareily News - बरेली के भदपुरा ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय बौरिया में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत एक जागरूकता रैली आयोजित की गई। प्रधानाध्यापक विजय कुमार और शिक्षिका राखी गंगवार ने बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली में सभी ने उत्साह से भाग लिया और बच्चों के स्कूल जाने का संकल्प लिया।

बरेली। भदपुरा ब्लॉक के अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय बौरिया में स्कूल चलो अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक विजय कुमार एवं शिक्षिका राखी गंगवार ने पूरे गांव में भ्रमण कर बच्चों एवं अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान ढोलक की थाप पर उत्साहपूर्ण गीत गाए गए तथा आकर्षक नारे लगाए गए, जिससे गांव का माहौल पूरी तरह शिक्षामय हो गया। बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिक्षिका राखी गंगवार ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि “हर बच्चे का स्कूल जाना उसका अधिकार है और शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।”
वहीं विजय कुमार जी ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने और नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की। इस जागरूकता रैली का उद्देश्य गांव के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना रहा। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने शिक्षकों के इस प्रयास की सराहना की और अपने बच्चों को विद्यालय भेजने का संकल्प लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


