Bareily News: एनीमिया और एचपीवी टीकाकरण के प्रति किया जागरूक
Bareily News: बरेली में किशोरियों के स्वास्थ्य के लिए एक जागरूकता अभियान शुरू किया गया। डॉ. मधु गुप्ता और डॉ. रितिका भारद्वाज ने छात्राओं को एनीमिया, पोषण और एचपीवी संक्रमण के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही छात्राओं की निशुल्क हीमोग्लोबिन जांच की गई और एचपीवी टीकाकरण की सुविधा प्रस्तुत की गई।

Bareily News: किशोरियों के स्वास्थ्य को लेकर बरेली ऑब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलॉजी सोसायटी, आईएमए और यूपीसीओजी के संयुक्त संयोजन में शुक्रवार को किशोर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत डॉ. मधु गुप्ता और डॉ. रितिका भारद्वाज ने कम्पीटेंट पब्लिक स्कूल और वुडरो स्कूल सीबीगंज में कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं को एनीमिया, पोषण, आयरन की आवश्यकता और एनीमिया से बचाव की जानकारी दी। डॉ. रितिका ने एचपीवी संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर से बचाव और एचपीवी टीकाकरण के महत्व को समझाया। इस दौरान कई छात्राओं की ओर से पूंछे गए प्रश्नों का डॉक्टरों ने वैज्ञानिक समाधान किया। सही जवाब देने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
साथ ही छात्राओं की निशुल्क हीमोग्लोबिन जांच की गई। इच्छुक छात्राओं को यूपीएचसी सीबीगंज में निशुल्क एचपीवी टीकाकरण की सुविधा भी दिलाई गई।


