Bareily News: नगर पालिका ने रोज रो स्कूल में स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बरेलीBareily News: बहेड़ी। नगर पालिका ने सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ और स्टॉप डायरिया अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया। नगर पालिका की आईईसी टीम ने उक्त अभियान के तहत स

Bareily News: बहेड़ी। नगर पालिका ने सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ और स्टॉप डायरिया अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया। आईईसी टीम ने उक्त अभियान के तहत स्वच्छता और स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को हाथ धोने के सही तरीके बताए। उन्होंने डायरियासे बचने के तरीके समझाए। स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एम्बेसडर रवि रंजन ने स्वच्छता और डायरिया से बचाव संबंधी सवाल पूछे। स्कूल के बच्चों हुमाम, समद, इफरा और सिदरा ने सटीक जवाब दिए। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक मोईन आरिफ, प्रबंधन की साबिया,प्रिंसिपल,अखिलेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।


