भुता में महिला से रेप का प्रयास
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - फरीदपुर/भुता में एक युवक ने महिला से रेप का प्रयास किया। महिला की आवाज सुनकर परिवार के लोग पहुंचे, जिससे युवक भाग गया। महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फरीदपुर/भुता। महिला से युवक ने रेप का प्रयास किया। आवाज सुनकर पहुंचे लोगों को देखकर युवक भाग निकला। महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। बुधवार रात भुता के गांव की महिला घर में सो रही थी, उसका बाहर गया था। आरोप है कि गांव का युवक घर में घुस आया। महिला से रेप का प्रयास किया आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग पहुंच गए। इसके बाद युवक हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। भुता इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


