पुरानी पेंशन बहाली तक अटेवा का संघर्ष रहेगा जारी

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

बरेली में अटेवा पेंशन बचाओ की बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. मुनीष कुमार गंगवार की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। डॉ. गंगवार ने कहा कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करेगी, अटेवा का संघर्ष जारी रहेगा।

पुरानी पेंशन बहाली तक अटेवा का संघर्ष रहेगा जारी

बरेली। अटेवा पेंशन बचाओ बरेली की बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. मुनीष कुमार गंगवार की अध्यक्षता में श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज में हुई। मंडल संगठन मंत्री भूप सिंह ने जिले के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दीं। डॉ. भोलेराम को जिला कोषाध्यक्ष, कृष्णा राठौर को संयुक्त मंत्री, आशीष सिंह को महामंत्री, पुष्पा गंगवार को महिला संयोजिका, हेमपाल को ऑडिटर, रूप किशोर को ब्लॉक संरक्षक शेरगढ़, केवेंद्र कुमार को ब्लॉक संरक्षक नवाबगंज, अनुपम गंगवार को बिथरी चैनपुर ब्लॉक अध्यक्ष, राजेंद्र पटेल को नवाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया। जिला संयोजक डॉ. मुनीष कुमार गंगवार ने कहा कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करेगी, अटेवा का संघर्ष जारी रहेगा।

प्राची शर्मा, प्रियंका गुप्ता, रीता कुमारी, प्रतिश्रुति ,नीतू वर्मा, राजेश्वरी मौर्य, मधुरेश दीक्षित आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।