समझौते का दबाव बनाते हुए पीटा, चार पर केस
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के ग्राम जादोपुर गोलीनगला में पुराने मुकदमे में फैसला

फतेहगंज पूर्वी।थाना क्षेत्र के ग्राम जादोपुर गोलीनगला में पुराने मुकदमे में फैसला करने का दबाव बनाने और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित शैलेन्द्र पाल सिंह पुत्र रामप्रताप सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 3 मई 2026 की शाम 6 बजे गांव के ही अनिकेत सिंह, कल्लू उर्फ विनोद सिंह, मुरारी सिंह और सुनील उर्फ पीलू ने गाली-गलौज करते हुए पुराने मुकदमे में समझौता का दबाव बनाया।पीड़ित के अनुसार, गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक अंचल राणा को सौंपी गई है। थाना पुलिस का कहना है कि जांच कर आरोपियों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


