
हैदरी दल का मुख्य सोशल मीडिया हैंडलर गिरफ्तार
Bareily News - कोतवाली पुलिस ने हैदरी दल के सोशल मीडिया अकाउंट के मुख्य हैंडलर मो. मजहर अंसारी को गिरफ्तार किया। वह झारखंड का निवासी है और दिल्ली में मोमोज बनाते हुए समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहा था। उसने कई फेक न्यूज फैलाकर माहौल बिगाड़ने का काम किया।
कोतवाली पुलिस ने हैदरी दल के सोशल मीडिया अकाउंट संचालित करने वाले मुख्य हैंडलर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वह झारखंड का रहने वाला है और दिल्ली में रहकर मोमोज बनाने के काम के साथ ही सोशल मीडिया के जरिये समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहा था। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि जून 2025 में यह प्रकरण सामने आने के बाद हैदरी दल के नाम से संचालित सोशल मीडिया अकाउंट बंद करा दिए गए थ। मगर कुछ समय बाद ये अकाउंट दोबारा सक्रिय होकर फेक न्यूज के जरिये समाज में माहौल बिगाड़ने और धार्मिक उन्माद फैलाने का काम करने लगे।
जांच में झारखंड में जिला गिरीडीह थाना जमुआ के गांव चंपादाह निवासी मो. मजहर अंसारी का नाम सामने आया। शुक्रवार को उसे रोडवेज के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। चार दिसंबर 2025 से वह दिल्ली के बेगमपुर में झारखंड के जमालुद्दीन के साथ मोमोज बनाने का काम कर रहा था। इससे पूर्व अप्रैल 2025 तक उसने बंगलुरू के घुटाली स्थित रेस्टोरेंट में मोमोज बनाने का काम किया और उसके बाद अक्तूबर 2025 तक आंध प्रदेश के अन्नतापुर में पुलवाचारु रेस्टोरेंट में हेल्पर के तौर पर काम करने के बाद दिल्ली में आ गया। उसने बताया कि वह यूट्यूब या किसी अन्य स्थान से वीडिया उठाकर उसे एडिट करके दूसरी जगह का बनाकर वायरल करके माहौल बिगाड़ने का काम करता था। दसवीं पास मजहर सोशल मीडिया का है मास्टर पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मजहर महज दसवीं पास है लेकिन वह सोशल मीडिया का मास्टर है। इंस्टाग्राम पर वह आइज ऑन मुस्लिम गर्ल्स नाम से अकांउट चलाता है, जिसके 23 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं। इससे पहले यह अकाउंट हैदरी दल ऑफिशियल, एटीसी11, मजहर जीआरडी समेत अन्य नामों से संचालित कर रहा था। पुलिस न पकड़े इसलिए वह बार-बार नाम बदल देता था। यूट्यूब पर हैदरी दल ऑफिशियल नाम से बने चैनल पर उसके 78 सब्सक्राइबर हैं। इंस्टाग्राम पर एक अन्य आईडी आरएचडी ऑफिशियल के 2110, मजहर6337 के 563 फॉलोअर और फेसबुक पर मजहर जीआरी के 31हजार फॉलोअर हैं। बकरीद वाले दिन गांधी उद्यान में की थी अभद्रता सात जून 2025 को बकरीद वाले दिन हैदरी दल से जुड़े कुछ लोग गांधी उद्यान पहुंचे थे। वहां समुदाय विशेष की कुछ युवतियां बुर्का पहनकर गैर समुदाय के युवकों के साथ बैठी थीं। हैदरी दल से जुड़े युवकों ने उनसे नाम, पता व धर्म पूछा। इस दौरान गैर समुदाय के युवकों संग बैठी मिली युवतियों को धर्म के नाम पर अपमानित कर उनके वीडियो बनाए और sufian_08 नाम से हैदरी दल व इस्लामिक स्कॉलर लिखी इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर वायरल कर दिए। इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करके अब तक कई आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। अब मो. मजहर अंसारी को गिरफ्तार किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




