Bareily News: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, सात लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, साथी की तलाश तेज
Bareily News: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, सात लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार; साथी की तलाश तेज साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, लाख रुपये की धोखाधड़ी

Bareily News: पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल बरामद किया है, जबकि उसका एक साथी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी पर कई लोगों के साथ लाखों रुपये की साइबर ठगी कर चुका है। उपनिरीक्षक आकाश कुमार को नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की जांच के दौरान क्षेत्र के कुछ बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिली। पता चला कि नौआ नगला निवासी राजकुमार के बैंक खाते में साइबर ठगी से जुड़ी रकम का लेनदेन हुआ है। इसके बाद पुलिस ने निगरानी शुरू की।
शनिवार शाम पुलिस ने बकैनिया-नौआ नगला मार्ग पर बाग के पास घेराबंदी कर राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के दौरान बैंक खाते, मोबाइल नंबर और अन्य अभिलेखों का मिलान किया गया, जिसके बाद आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह हाफिजगंज के नौआ नगला निवासी अरुण कुमार उर्फ पंकज के साथ मिलकर साइबर ठगी करता था। वे करीब सात लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं। वह जिस सिम का उपयोग साइबर ठगी में करते थे उसे अरुण बैंक से रुपये निकालने के बाद तोड़कर फेंक देता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक हाफिजगंज संतोष कुमार ने बताया कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इस गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


