ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशगुवाहाटी एक्सप्रेस में फौजियों ने जनरल कोच में यात्रियों को बेल्ट से पीटा

गुवाहाटी एक्सप्रेस में फौजियों ने जनरल कोच में यात्रियों को बेल्ट से पीटा

लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध-आसाम गुवाहाटी एक्सप्रेस (15910) में फौजियों ने जनरल कोच में जमकर उत्पात मचाया। यात्रियों का सामान फेंक दिया। यात्री को बेल्ट से...

गुवाहाटी एक्सप्रेस में फौजियों ने जनरल कोच में यात्रियों को बेल्ट से पीटा
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीThu, 18 Jul 2019 02:25 AM
ऐप पर पढ़ें

लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध-आसाम गुवाहाटी एक्सप्रेस (15910) में फौजियों ने जनरल कोच में जमकर उत्पात मचाया। यात्रियों का सामान फेंक दिया। यात्री को बेल्ट से पीटा। बरेली जंक्शन में यात्रियों के हंगामा करने पर पर गाड़ी पहुंची तो यात्रियों ने हंगामा कर दिया। तकरीबन आधे घंटे तक ट्रेन को रोके रखा। आरपीएफ-जीआरपी और मिलिट्री पुलिस पहुंचने से पहले पांचों फौजी भाग गए। स्टेशन मास्टर की ओर से जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।

बिहार में माधोपुरा के रहने वाले आमोद और प्रमोद यादव ने बताया कि वह और उनके साथ के 20-25 लोग हरियाणा में मजदूरी करते हैं। कई महीने के बाद अपने घर जा रहे थे। सभी लोग गुवाहाटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार हुए। मुरादाबाद गाड़ी पहुंची तो कोच में पांच-छह लोग चढ़े। उन्होंने खुद को फौजी बताया और कहा कि यह मिलिट्री कोच है, सब उतर जाओ। ट्रेन चलने को हुई तो उनके तीन-चार और साथी चढ़ गए। एक फौजी लाल शर्ट पहने था। उसने महिलाओं को भी सीट से नीचे उतार दिया। वे सब कोच के गेट पर बैठ गए तो भी फौजी गाली-गलौज करने लगे। तब तक ट्रेन रामपुर से आगे निकल गई। फौजियों ने यात्रियों का सामान फेंकना शुरू कर दिया। जब विरोध किया तो फौजी बेल्टों से पीटने लगे। प्रमोद के सिर पर बेल्ट का लॉक लगा। कहा, चलती गाड़ी से फेंको। बरेली जंक्शन ट्रेन पहुंची तो यहां से भी कुछ फौजी चढ़े। फौजी ने कोच में घुसते ही फिर से हंगामा शुरू कर दिया। फिर तो यहां हंगामा बढ़ गया। यात्री कोच से बाहर आकर प्लेटफार्म पर हंगामा करने लगे। गार्ड ने कंट्रोल को सूचना दी। यात्रियों और फौजियों के बीच मारपीट के मैसेज से रेलवे बोर्ड तक खलबली मच गई। आधा घंटे तक बवाल चला। आरपीएफ-जीआरपी, स्टेशन मास्टर और मिलिट्री पुलिस पहुंची। मारपीट करने वाले फौजी तो कोच से उतरकर भाग गए। लेकिन कोच में बरेली से चढ़े एक रिटायर फौजी और एक आईटीबीपी के जवान को पकड़ लिया गया। आईटीबीपी का जवान अपने बच्चे के इलाज के लिए लखनऊ जा रहा था। यात्री आमोद और प्रमोद को भी जीआरपी थाने ले जाया गया। ट्रेन 1:18 बजे आई थी। 1:38 बजे रवाना हुई। हिरासत में लिये गए दोनों फौजियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने किसी झगड़े में शामिल होने से इंकार किया। यात्रियों ने भी कहा कि इन्होंने झगड़ा नहीं किया। जीआरपी सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि दोनों फौजियों को छोड़ दिया गया है। स्टेशन मास्टर की ओर से तहरीर मिली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें