एपीएस लखनऊ को हराकर आर्मी पब्लिक स्कूल बरेली बना विजेता
Bareily News - बरेली में एपीएस सेन्ट्रल कमांड द्वारा आयोजित इंट्रा क्लस्टर अंडर-17 गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल एपीएस बरेली और एपीएस लखनऊ के बीच खेला गया। मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें एपीएस बरेली ने 2-2 की बराबरी के बाद लखनऊ को हराकर जीत हासिल की। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एपीएस सेन्ट्रल कमांड द्वारा रविवार को आर्मी पब्लिक स्कूल बरेली कैंट के फुटबॉल ग्राउंड में इंट्रा क्लस्टर अंडर-17 गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। सुबह सात बजे शुरू हुए फाइनल राउंड में एपीएस लखनऊ और एपीएस बरेली के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। दो घंटे चलने वाले इस मैच में दोनों ही टीमों ने एक दूसरे पर बराबर दबाव बनाएं रखा। 2-2 के स्कोर के साथ कल के लीग मैच से बढ़त हासिल करते हुए लखनऊ टीम को हराकर एपीएस बरेली विजेता बना। मुख्य अतिथि विद्यालय एसओ 2 चैयरमेन (यूबी एरिया सिग्नल ब्रांच) लेफ्टीनेंट कर्नल योगेश कुमार ने सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, एपीएस लखनऊ को फर्स्ट रनरअप ट्रॉफी एवं विजेता टीम एपीएस बरेली को इंट्रा क्लस्टर विनर ट्राफी प्रदान की।
आज की एपीएस बरेली की धमाकेदार शानदार जीत के लिए विधालय प्रधानाचार्या डॉ. सरिता सिरोही एवं उपप्रधानाचार्य एनसीसी आफिसर नन्द किशोर माथुर ने विजेता टीम खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों के लिए उज्जवल एवं ऐतिहासिक भविष्य की कामना की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


