ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअप्रैल में पहली बार पारा गया 40 पार

अप्रैल में पहली बार पारा गया 40 पार

अप्रैल झुलसाने लगा है। गुरुवार को पारे ने 40 डिग्री का बैरियर पार कर लिया। पिछले वर्ष 25 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री था। इस बार 25 अप्रैल को ही अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले...

1/ 2अप्रैल झुलसाने लगा है। गुरुवार को पारे ने 40 डिग्री का बैरियर पार कर लिया। पिछले वर्ष 25 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री था। इस बार 25 अप्रैल को ही अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले...
अप्रैल झुलसाने लगा है। गुरुवार को पारे ने 40 डिग्री का बैरियर पार कर लिया। पिछले वर्ष 25 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री था। इस बार 25 अप्रैल को ही अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले...
2/ 2अप्रैल झुलसाने लगा है। गुरुवार को पारे ने 40 डिग्री का बैरियर पार कर लिया। पिछले वर्ष 25 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री था। इस बार 25 अप्रैल को ही अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले...
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीFri, 26 Apr 2019 01:52 AM
ऐप पर पढ़ें

अप्रैल झुलसाने लगा है। गुरुवार को पारे ने 40 डिग्री का बैरियर पार कर लिया। पिछले वर्ष 25 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री था। इस बार 25 अप्रैल को ही अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले साल मई में तापमान 40 डिग्री पहुंचा था।

पिछले तीन-चार दिनों से अचानक ही गर्मी काफी ज्यादा बढ़ गई है। पूरे दिन बादल का एक टुकड़ा भी आसमान में नजर नहीं आया। सुबह तेज धूप शुरू हुई तो देर शाम ही राहत मिली। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़ों ने गर्मी और भी बढ़ा दी। दिन में तो घर से निकलना ही दूभर था। अभी उमस वाली गर्मी शुरू नहीं हुई है। इसीलिए घरों के अंदर लोगों को सुकून मिल रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 1.9 डिग्री बढ़कर 40.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान दशमलव तीन डिग्री बढ़कर 25 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। इस हफ्ते तापमान में लगातार वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।

ब्लड प्रेशर का रखें ध्यान

खुशलोक अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डा अविनाश सिंह ने बताया कि रक्त कोशिकाओं के आकार के बड़े हो जाने के कारण गर्मी में दिल की धड़कन तेज और ब्लड प्रेशर कम हो जाता है तब दिल के रोगियों को दिक्कत बढ़ जाती है। भीषण सर्दी के साथ ही झुलसाने वाली गर्मी में भी दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अपने ब्लड प्रेशर पर नजर बनाए रखें। तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें