Bareily News: आंवला में रामलीला कलाकारों का मंहत ने किया सम्मान
Bareily News: आंवला के मोहल्ला कच्चा कटरा में श्री रामलीला मेला दशहरा कमेटी ने रामलीला का आयोजन किया। मनौना धाम के महंत ओमेन्द्र जी महाराज ने फीता काटकर और भगवान गणेश का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने रामलीला कलाकारों को सम्मानित किया और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। महंत ने कहा कि भगवान राम और रामचरितमानस के पात्र समाज को आदर्श और दिशा देते हैं।

Bareily News: आंवला में रामलीला कलाकारों का मंहत ने किया सम्मान ---कहा: भगवान राम का जीवन है समाज के लिए आदर्शआंवला। प्रसिद्ध मनौना धाम के महंत ओमेन्द्र जी महाराज ने नगर में श्री रामलीला के कलाकारों का सम्मान किया और आयोजकों के प्रयास को सराहा।नगर के मोहल्ला कच्चा कटरा में शुक्रवार को श्री रामलीला मेला दशहरा कमेटी के तत्वावधान में रामलीला का मनौना धाम मंहत ने फीता काटकर तथा भगवान गणेश का पूजन करके किया। कमेटी अध्यक्ष वीर सिंह पाल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, भैरम सिंह यादव, अमित कुशवाह, संजय अग्रवाल, राम निवास मौर्य, नन्द किशोर मिश्रा आदि पदाधिकारियों ने मंहत का स्वागत किया।
मंहत ने कहा कि उन्होनें बचपन में धनुष तोड़ें जाने के प्रसंग में लक्ष्मण का रोल किया था, जिसे वह आज तक नही भूल पाए हैं। रामचरित मानस के पात्रों ने समाज को दिशा दिखाने का कार्य किया है। महेंद्र पाल सिंह, आर्येंद्र सिंह चौहान, श्यामेन्द्र सिंह चौहान, अमित सिंह, धीरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।फोटो 05- आंवला नगर की रामलीला में गणेश जी आरती करते मनौना धाम मंहत ओमेन्द्र जी महाराज

