Bareily News: बदायूं मार्ग पर गोवंश के कटे अवशेष मिलने से हड़कंप

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: आंवला थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बदायूं मार्ग स्थित सिकरौड़ा मोड़ के पास सड़क किनारे आधा दर्जन गोवंश के ताजा कटे अवशेष मिले। घटना के बाद तनाव और विरोध-प्रदर्शन हुआ। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और अवशेष दफन करवाए। सीओ के अनुसार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है तथा क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई है।

Bareily News: बदायूं मार्ग पर गोवंश के कटे अवशेष मिलने से हड़कंप

Bareily News: ​आंवला। थाना आंवला क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार सुबह बदायूं मार्ग स्थित सिकरौड़ा मोड़ के पास सड़क किनारे आधा दर्जन गोवंश के ताजा कटे हुए अवशेष मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया और बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर एकत्र होकर विरोध-प्रदर्शन करने लगे। ​माहौल बिगड़ता देख सीओ हेमंत उपाध्याय और इंस्पेक्टर बीनू सिंह भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास किया और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खुदवाकर अवशेषों को विधि-विधान से दफन कराया।

गोकशी और तस्करी का आरोप

​हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गोकशी और तस्करी का रैकेट सक्रिय है, क्योंकि कुछ समय पूर्व भी आसपास के इलाके में ऐसी ही घटना सामने आई थी।

पुलिस ने जांच शुरू की

​सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। माहौल बिगाड़ने की साजिश रचने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦गोवंश के अवशेष कहां मिले?−
अवशेष बदायूं मार्ग स्थित सिकरौड़ा मोड़ के पास सड़क किनारे मिले।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: बदायूं मार्ग पर गोवंश के कटे अवशेष मिलने से हड़कंप