
सिरौली में रिश्वत लेते कानूनगो और मुंशी गिरफ्तार
Bareily News - सिरौली में एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो और उसके निजी मुंशी को किसान से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। किसान ने भूमि की पैमाइश के लिए रिश्वत देने की शिकायत की थी। एंटी करप्शन टीम ने उन्हें पकड़कर भमोरा थाना पुलिस को सौंप दिया। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
सिरौली/भमोरा। एंटी करप्शन टीम ने सिरौली में कानूनगो और उसके निजी मुंशी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दोनों किसान से भूमि की पैमाइश के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे। बुधवार दोपहर जैसी उन्होंने किसान से 20 हजार रुपये लिए एंटी करप्शन की ट्रैप टीम ने दबोचा लिया। टीम ने दोनों को भमोरा थाना पुलिस के सुपुर्द किया है। भमोरा थाने में ही दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आंवला तहसील के परगना सिरौली में वीरेंद्र पाल सिंह राजस्व निरीक्षक पद पर तैनात हैं। उन्होंने मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव वनईया निवासी सर्वेश कुमार को निजी मुंशी रख रखा है।
वीरेंद्र पाल सिंह पिछले दिनों ही अमीन से प्रोनन्त होकर राजस्व कानूनगो बना है। कुछ दिन पहले गांव केसरपुर के पंकज ने अपनी कृषि भूमि की पैमाइश कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। पैमाइश करने के एवज में राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह और उसके मुंशी सर्वेश ने पंकज से बीस हजार रुपये रिश्वत की मांग की। दोनों ने रुपये देने के लिए उन्हें सिरौली में पानी की टंकी के पास नलकूप संख्या दो पर बुलाया था। किसान पंकज ने मामले की शिकायत भ्रष्ट्राचार निवारण संगठन बरेली से की। इस पर ट्रैप टीम प्रभारी इश्यिाक वारसी टीम के साथ सिरौली पहुंचे। बुधवार दोपहर 1:15 बजे जैसे ही पंकज ने तय स्थान पर कानूनगो और उनके मुंशी को रिश्वत के बीस हजार रुपये दिए, टीम ने उन्हें दबोच लिया और भमोरा थाना ले गई। दोनों के खिलाफ भमोरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




