वार्षिकोत्सव एवं परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम आयोजित

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - आंवला। रामनगर के गांव बारीखेड़ा के कंपोजिट विद्यालय में बुधवार को वार्षिकोत्सव एवं परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वार्षिकोत्सव एवं परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम आयोजित

आंवला। रामनगर के गांव बारीखेड़ा के कंपोजिट विद्यालय में बुधवार को वार्षिकोत्सव एवं परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम किया गया।प्रधान दयावती शुरुआत करते हुए कहाकि सभी अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन कराएं।मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह ने खेलकूद, सांस्कृतिक प्रतियोगिता सर्वाधिक उपस्थित रहने वाले बच्चों एवं विद्यालय में वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक पवन कुमार दिवाकर ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर फोकस किया। संचालन रामनरेश ने किया। इस दौरान कल्पना, खजान सिंह, देवर्षि वर्मा, सुनील कुमार, मीनू, आंगनबाड़ी बिंदेश्वरी, आशा सुरता इत्यादि मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।