ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशस्वयं सहायता समूह की महिलाओं के घर में मनरेगा से बनेंगे पशु शेड

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के घर में मनरेगा से बनेंगे पशु शेड

मनरेगा से महिला स्वयं सहायता समूह की पशुपालन करने वाली सदस्यों के घर में पशु शेड का निर्माण होगा। समूह की ऐसी निर्धनतम महिला सदस्य पशु शेड को पात्र...

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के घर में मनरेगा से बनेंगे पशु शेड
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीWed, 04 Nov 2020 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

मनरेगा से महिला स्वयं सहायता समूह की पशुपालन करने वाली सदस्यों के घर में पशु शेड का निर्माण होगा। समूह की ऐसी निर्धनतम महिला सदस्य पशु शेड को पात्र होंगी जो पशुपालन करती हैं।

शासन ने मनरेगा से महिला स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य के घरों में पशु शेड बनाने को मंजूरी दी है। पशु शेड दो प्रकार के बनेंगे। दो पशुओं के पशु शेड का निर्माण 67 हजार रुपयों और चार पशुओं के शेड पर लगभग 92 हजार रुपए खर्च होंगे। पशु शेड में टीन शैड और चारे को नांद बनेगी। ग्राम विकास अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया एक गांव में दो पशु शेड बनाए जायेंगे। पशु शेड बनने से महिलाओं को फायदा मिलेगा।

गांव की महिलाएं प्राय: पशुओं को खुले में रखती हैं। उल्लेखनीय है गांवों में महिलाएं बड़ी संख्या में पशुपालन करती हैं। खंड विकास अधिकारी रण विजय सिंह ने बताया पशु शेड को महिला स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य के घर ही बनेगा। समूह की निर्धनतम ऐसी महिला जो पशुपालन करती हो योजना में पात्र मानी जायेगी। अभी एक गांव में दो शेड ही बनेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें