प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर महिलाओं फूटा गुस्सा और बिजली दफ्तर पर किया प्रदर्शन

Apr 16, 2026 03:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - महिलाएं प्रीपेड स्मार्ट मीटर की समस्याओं के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बिजली दफ्तर पहुंची। उन्होंने स्मार्ट मीटर हटाने की मांग की है, जो उनकी बिजली सप्लाई में रुकावट डाल रहे हैं। चेयरमैन सय्यद आबिद अली ने भी अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई है और पुराने मीटर लगाने की बात कही।

प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर महिलाओं फूटा गुस्सा और बिजली दफ्तर पर किया प्रदर्शन

आंवला, संवाददाता। प्रीपेड स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर आक्रोशित महिलाएं ने जुलूस निकालती हुईं, बिजली दफ्तर पहुंची। महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए एक्सीईएन का घेराव किया और स्मार्ट मीटर हटवाने की मांग की है। चेयरमैन सय्यद आबिद अली ने भी बिजली अफसरों के रवैये पर नाराजगी जताई है।मोहल्ला नालापार से काफी महिलाएं वार्ड सभासद को साथ लेकर पुरैना बस स्टैंड के पास बिजली कार्यालय पहुंच गईं, वहां नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। वह स्मार्ट मीटर हटाने की मांग कर रहीं थीं। महिलाओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से कभी भी उनकी बिजली सप्लाई काट दी जाती है, अधिक रुपये जमा होने के बाद भी बिजली सप्लाई शुरू नहीं दी जाती है।पुराने

मीटर की तुलना में स्मार्ट मीटर तेजी से रीडिंग दर्ज कर रहे हैं, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होनें कहा कि स्मार्ट मीटर हटाये जायें और पहले जैसे ही मीटर लगायें जायें, वरना हम खुद ही मीटर हटा देंगे। सूचना पर चेयरमैन सय्यद आबिद अली भी बिजली दफ्तर पहुंच गए,कहा कि अफसरों ने उन्हें गुमराह करके नालापार में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगवा दिए, वहां अभी भी पुराने मीटरों के साथ स्मार्ट मीटर लगे हुए हैं। स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटरों से बिजली दी जानी चाहिए। सरकार का कहना है कि उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए बाध्य नही किया जा सकता है।इस मामले में सभासद प्रीति तथा महिलाओं ने अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार को शिकायती पत्र सौंपा है। उनका कहना रहा कि स्मार्ट मीटर सभी के मकानों में लगने हैं, उनकी जगह पुराने मीटर लगाना संभव नही है। लेकिन उपभोक्ताओं की कोई दिक्कतें हैं, तो उन्हे कैंप लगाकर समाधान किया जायेगा। इस दौरान चेयरमैन सय्यद आबिद अली, बंटी, खुशनुमा बेगम, मलका बेगम, इस्लाम साबिर, फैसल, तबस्सुम, मुस्कान, मेहरान, निशा, रुखसार, मुमताज, मेहनाज बेगम, तबस्सुम, शहनाज, मेहनाज, शाहिदा, रहमत बी, नजमा, रजिया, अच्छी बेगम, नरगिस, तस्लीम, साबिर हाशमी, मेहरुल आदि तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।