
माधोवाड़ी में पुराने मंदिर की खुदाई में निकला शिवलिंग
Bareily News - नई बस्ती माधोवाड़ी में पुराने शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के दौरान एक शिवलिंग मिला। श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ी और उन्होंने पूजा की। मंदिर की मूर्तियां खंडित होने पर पुनर्निर्माण चल रहा था। स्थानीय...
नई बस्ती माधोवाड़ी में स्थित पुराने शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के दौरान मंगलवार को खुदाई में एक शिवलिंग निकला आया। शिवलिंग निकलने पर श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने शिवलिंग पूजा कर पुष्प अर्पित किए। इस मंदिर की मूर्तिंया खंडित होने पर स्थानीय लोगों के सहयोग से पुर्ननिर्माण कराया जा रहा था। इस मंदिर के एक हिस्से में खुदाई के दौरान शिवलिंग निकला है। शिवलिंग आसपास निकली ईंटो पर अंकित तारीख से स्थानीय लोगों के मुताबिक मंदिर को करीब 100 वर्ष पुराना बताया जा रहा है। लोगों के मुताबिक मंदिर में पुन: भगवान शिव की मूर्तियां स्थापित कर मंदिर का नाम मंगलेश्वर रखा जाएगा।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


