अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परिक्षण आज से
Bareily News - बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बाबा अमरनाथ बर्फानी की पवित्र गुफा के दर्शन को लेकर जिले के श्रद्धालुओं में उत्साह है। जुलाई में प्रस्तावित पवित्र यात्रा के

बरेली। बाबा अमरनाथ यात्रा जुलाई में प्रस्तावित हैं। जिसके लिए शुक्रवार से जिला अस्पताल में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य परीक्षण शुरू हो गए। संभावना है कि 15 अप्रैल से यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण शुरू हो सकते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी विश्राम सिंह ने शुक्रवार को स्वास्थ परीक्षण के लिए चिकित्सकों का पैनल जारी किया। रविवार और अवकाश को छोड़कर प्रतिदिन सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक जांच की जाएगी। निर्धारित व्यवस्था के तहत चिकित्सक परीक्षण करेंगे। मेडिकल प्रमाण पत्र के आधार पर ही यात्रा के लिए पंजीकरण संभव होगा। यात्रा के लिए ऑनलाइन के अतिरिक्त ऑफलाइन पंजीकरण के लिए यश बैंक सिविल लाइंस को केंद्र बनाया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


