पवित्र गुफा, बर्फानी बाबा के दर्शन से पहले यात्रा परमिट को करना पड़ रहा इंतजार
Bareily News - अमरनाथ यात्रा इस बार 3 जुलाई से 26 अगस्त तक होगी। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए मेडिकल और पंजीकरण शुरू हो गए हैं। यात्रा परमिट के लिए श्रद्धालु बैंक के बाहर लंबी कतार में खड़े हैं। पहले दिन सर्वर में समस्या के कारण केवल 25 परमिट जारी हुए। बैंक प्रबंधन ने आरोपों को निराधार बताया।

अमरनाथ यात्रा इस बार तीन जुलाई से 26 अगस्त तक चलेगी। पवित्र गुफा, बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए मेडिकल व पंजीकरण शुरू हो गए हैं। मेडिकल जिला चिकित्सालय व यात्रा परमिट के लिए पंजीकरण ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन रामपुर गार्डन स्थित यस बैंक में हो रहे हैं। 15 अप्रैल से शुरू हुए यात्रा परमिट के लिए सुबह से ही श्रद्धालु बैंक के बाहर लाइन लगाने को मजबूर हैं। श्रद्धालु धीरज ने बताया कि पहले जत्थे में दर्शन के लिए 15 अप्रैल से लगातार तीसरे दिन सुबह से लाइन में लगे हैं। पहले दिन अमरनाथ श्राइन बोर्ड का सर्वर न चलने के कारण केवल 25 यात्रा परमिट बनाए गए।
वहीं 16 अप्रैल को भी 25 परमिट बनाए गए। इसी तरह शुक्रवार को भी केवल 25 टोकन का वितरण बैंक की ओर से किया गया, जबकि पंजीकरण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि केवल एक काउंटर पर ही पंजीकरण किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय में जहां प्रतिदिन 100 से अधिक श्रद्धालु अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर प्रमाणपत्र बनवाकर पहुंच रहे है। वहीं बैंक कर्मियों द्वारा केवल 25 लोगों को टोकन दिया जा रहा है। बैंक के बाहर खड़े श्रद्धालुओं ने बैंक कर्मियों पर आरोप लगाया कि बैंक कर्मी अपने मिलने वालों व सिफारिश वालों का पंजीकरण बिना टोकन के कर रहे हैं। हालांकि बैंक प्रबंधन का कहना है कि लगाए गए आरोप निराधार है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


