ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशगठबंधन-कांग्रेस को भाजपा ने हराया, बाकी को नोटा ने

गठबंधन-कांग्रेस को भाजपा ने हराया, बाकी को नोटा ने

विशेष प्रचार नहीं होने के बाद भी बरेली में नोटा ने 3824 और आंवला में 9172 वोट बटोरे। सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस के बाद नोटा ही आगे रहा। सिर्फ बरेली सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया और एक...

गठबंधन-कांग्रेस को भाजपा ने हराया, बाकी को नोटा ने
वरिष्ठ संवाददाता,बरेलीFri, 24 May 2019 03:51 PM
ऐप पर पढ़ें

विशेष प्रचार नहीं होने के बाद भी बरेली में नोटा ने 3824 और आंवला में 9172 वोट बटोरे। सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस के बाद नोटा ही आगे रहा। सिर्फ बरेली सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया और एक निर्दल प्रत्याशी को नोटा से ज्यादा वोट मिले हैं। हालांकि वर्ष 2014 के मुकाबले कम लोगों ने नोटा दबाया। बरेली में नोटा का प्रचार विवादों में रहा था। विकल्प संस्था के राजनारायण गुप्ता ने नोटा को लेकर काफी प्रचार किया। उन्होंने दर्जन भर नुक्कड़ सभाएं और कार्यक्रम किए। जागर संस्था के डा प्रदीप कुमार ने भी नोटा का प्रचार किया था। इन दोनों को काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। एक कार्यक्रम में तो नोटा को लेकर इतना विवाद हुआ कि डा प्रदीप कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका तक डाल दी। तमाम विरोधाभास के बीच भी बरेली में नोटा ने अच्छी उपस्थिति दर्ज कराई। बरेली सीट पर 17 प्रत्याशी खड़े थे। यहां नोटा को 3824 वोट मिले। हालांकि यह पिछली बार के मुकाबले काफी कम हैं। पिछली बार नोटा को 6737 वोट मिले थे। इस बार टॉप थ्री प्रत्याशियों के बाद कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के सतीश कुमार को नोटा से ज्यादा वोट मिले। सतीश को 7519 वोट मिले हैं। इसके अलावा निर्दलीय सैय्यद राशिद अली चमन को 3987 वोट मिले। प्रसपा प्रत्याशी समन ताहिर को भी नोटा से कम सिर्फ 2488  वोट मिले। दोनों ही लोकसभा में कुल वोट प्रतिशत में भी नोटा छोटी पार्टियों और निर्दलीयों पर भारी पड़ा। 

आंवला में भी नोटा का डंका

आंवला सीट पर नोटा सहित कुल 15 प्रत्याशी थे। यहां नोटा ने चौथा स्थान पाया। आंवला में 9172 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। यह बरेली सीट की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा हैं। हालांकि वर्ष 2014 की तुलना में आंवला में भी कम वोट पड़े। पिछली बार 10,496 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया था। 

शाहजहांपुर-पीलीभीत में भी खूब नोटा

पीलीभीत में नोटा को 9973 वोट मिले। पीलीभीत में वरुण गांधी और हेमराज वर्मा के बाद नोटा तीसरे स्थान पर रहा। शाहजहांपुर में भी नोटा ने 9037 वोट हासिल किए। 15 प्रत्याशियों में नोटा पांचवें स्थान पर रहा। बदायूं में भी लगभग 9000 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।


बरेली में नोटा का हाल

प्रत्याशी-पार्टी-वोट

सतीश कुमार-सीपीआई-7519
राशिद अली-निर्दल-3987
नोटा-नन आफ दि एबव-3824
जगपाल यादव-एएसपी-2655
मनोज विकट-बीएनडी-681
यतेंद्र सिंह-बहुजन मिशन-501
रईस मियां-वीआईपी-645
रबिया अख्तर-खुसरो सेना-687
लईक मंसूरी-नैतिक पार्टी-851
समन ताहिर-प्रसपा-2488
ऊषा अग्रवाल-निर्दल-1072
जावेद खान-निर्दल-2789
नितिन मोहन-निर्दल-1193
राकेश एडवोकेट-निर्दल-1986

आंवला में नोटा का हाल

प्रत्याशी-पार्टी-वोट
नोटा-नन आफ दि एबव-9172
मो अतीक-एनएफएफपी-1300
इरशाद अंसारी-वीआईपी-912
रिषीपाल-जनशक्ति एकता-1557
दिनेश कुमार-निर्माण दल-1055
धर्मेंद्र कुमार-शिवसेना-1376
प्रमोद यादव-कृषक दल-942
प्रीति कश्यप-मजदूर पार्टी-1737
रामफल शाक्य-बहुजन मुक्ति-1656
सुनील कुमार-प्रसपा-2114
लक्ष्मी-निर्दल-3092
हेमेंद्र पाल सिंह-निर्दल-3668

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें