Bareily News: बरेली में शुरू होगा एलन का ऑफलाइन कोचिंग सेंटर, 90% तक स्कॉलरशिप का मौका
Bareily News: एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट बरेली में जेईई-मेन, जेईई-एडवांस्ड और नीट-यूजी समेत विभिन्न परीक्षाओं की ऑफलाइन कोचिंग शुरू करेगा। कक्षाएं 15 जनवरी से चलेंगी। कक्षा छह से 10 तक के विद्यार्थियों को भी बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। एक नवंबर को होने वाली एलन शार्प परीक्षा के जरिए विद्यार्थियों को फीस में 90 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति मिल सकती है।

Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने वाला एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट अब बरेली में भी ऑफलाइन कोचिंग शुरू करेगा। बुधवार को नैनीताल रोड स्थित होटल ग्रांड निर्वाणा में आयोजित समारोह में इसकी घोषणा की गई। एक नवंबर को होने वाली एलन शार्प परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को फीस में 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप पाने का मौका मिलेगा। एलन के सीएओ सीआर चौधरी और वाइस प्रेसिडेंट डॉ. विपिन योगी, एलन बरेली के सेंटर हेड डॉ. कुलदीप बालियान ने बताया कि यहां जेईई-मेन, एडवांस्ड और नीट-यूजी के साथ कक्षा छह से 10 तक के विद्यार्थियों को बोर्ड, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।
कक्षाएं 15 जनवरी से शुरू होंगी। सेंटर का कार्यालय रामपुर गार्डन स्थित गैलेरिया बिल्डिंग के तीसरे तल पर संचालित हो रहा है। संस्थान का उद्देश्य स्थानीय विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। लॉचिंग समारोह के दौरान सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, पूर्व महापौर डॉ. आईएस तोमर समेत अन्य मौजूद रहे।


