ऑपरेशन के बाद गई आंख की रोशनी, डॉक्टर के खिलाफ जांच शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - कोहाड़ापीर के क्लीनिक में डॉक्टर पर युवक ने आंख का गलत आपरेशन करने का आरोप लगाया है। मोहम्मद जीशान का कहना है कि डॉक्टर ने 30 हजार रुपये लेकर ऑपरेशन किया और गलत लेंस डाल दिया, जिससे उसकी आंख की रोशनी चली गई। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए सीएमओ को निर्देश दिया है।

ऑपरेशन के बाद गई आंख की रोशनी, डॉक्टर के खिलाफ जांच शुरू

कोहाड़ापीर स्थित क्लीनिक के संचालक डॉक्टर पर युवक ने आंख का गलत आपरेशन करने का आरोप लगाया है। उसने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है कि डॉक्टर ने 30 हजार रुपये लेकर उसका आपरेशन किया और गलत लेंस डाल दिया। इससे उसकी आंख की रोशनी चली गई है और संक्रमण के चलते ग्लूकोमा जैसी बीमारी होने का खतरा है। सीएमओ ने इस मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी है। सिरौली के मोहल्ला सराय में रहने वाले मोहम्मद जीशान ने बताया कि उसने अपनी आंख की जांच कोहाड़ापीर स्थित क्लीनिक पर कराई थी। वहां डॉक्टर ने बताया कि उनकी आंखों की रोशनी थोड़ी कम हो गई है।

जीशान का आरोप है कि डॉक्टर ने केवल पैसे ऐंठने की नीयत से उन्हें झूठ बोला कि दाहिनी आंख में लेंस डालना पड़ेगा। उससे 30 हजार रुपये लेकर डॉक्टर ने आंख का आपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के बाद स्थिति सुधरने के बजाय बिगड़ गई। उसका आरोप है कि इसकी शिकायत करने पर डॉक्टर-स्टाफ ने उसे धमकी दी। उसकी शिकायत पर जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए सीएमओ को निर्देश दिया। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।