संगठन की मजबूती पर पूर्व सैनिकों ने दिया जोर
Apr 06, 2026 02:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मासिक बैठक रविवार को केशव कृपा भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता सूबेदार मेजर रामलड़ैते शर्मा ने की। मुख्य अतिथि राजपाल सिंह ने सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। उपस्थित पूर्व सैनिकों ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज में सेवा देने पर चर्चा की।

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मासिक बैठक रविवार को केशव कृपा भवन में सूबेदार मेजर रामलड़ैते शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन महासचिव प्रथमेश गुप्ता ने किया। सभा में मुख्य अतिथि सह प्रांत कार्यवाह राजपाल सिंह ने संगठन की मजबूती के लिए सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कैप्टन उमेश सिंह राठौड़, आरएल पाठक, प्रमोद उपाध्याय, सुमन देवी, प्रेमपाल गंगवार, मोहन स्वरूप, मिथलेश दीक्षित समेत तमाम पूर्व सैनिक मौजूद रहे। सभी ने संगठन को और मजबूत तथा समाज में समय-समय पर अपनी सेवा देने के लिए जोर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


