Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsAll India Chitransh Mahasabha Hosts Matrimonial Introduction Conference and Honors Ceremony
बंग्लादेश की घटना सबक, समाज-देश के लिए रहें एकजुट

बंग्लादेश की घटना सबक, समाज-देश के लिए रहें एकजुट

संक्षेप:

Bareily News - अखिल भारतीय चित्रांश महासभा ने रविवार को कायस्थ वैवाहिक परिचय सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में छह रिश्ते तय हुए और लकी ड्रा का आयोजन किया गया। अध्यक्ष संजीव वर्मा ने समाज की एकता पर जोर दिया। मेयर मंगलेश सक्सेना ने सभी को एकजुटता का संदेश दिया।

Dec 22, 2025 02:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की तरफ से रविवार को कायस्थ वैवाहिक परिचय सम्मेलन, सम्मान समारोह का आयोजन मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में चित्रांश समागम हुआ। वैवाहिक परिचय सम्मेलन में छह रिश्ते तय हुए। इस मौके पर लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक राकेश सक्सेना ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सभी ने भगवान चित्रगुप्त की आराधना की। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव वर्मा ने कहा कि बंग्लादेश की घटना से सबक लेना चाहिए और समाज-देश के लिए एकजुट रहें। इस तरह के आयोजनों का मकसद समाज के लोगों को जोड़ने का है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

श्री चित्रगुप्त पीठ वृंदावन के संचालक स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि बरेली महादेव की नगरी है। भगवान चित्रगुप्त जी की पीठ हमने कन्हैया की नगरी में बनाई है, 15 एकड़ भूमि खरीद कर प्रभु का दिव्य दरबार सजाया है। हमारी खुशनसीबी है कि मानव काया में आने से पहले भगवान चित्रगुप्त जी ने अपने वंश में जन्म दिलाया। भारत को आजाद कराने में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की महती भूमिका रही है। मेयर मंगलेश सक्सेना ने समाज के सभी लोगों को एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि हमारा साथ ही इस तरह के आयोजनों को सफल बनाता है। इस मौके पर , अति विशिष्ट अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना, मुख्य अतिथि मंगलेश सक्सेना, विशिष्ट स्वामी सच्चिदानंद पशुपति, विशिष्ट अतिथि डॉ सतीश कुमार, रवि जौहरी, विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार सक्सेना, अनूप कुमार सक्सेना, कार्यक्रम संयोजक राकेश कुमार सक्सेना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।