Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsAliganj Two Friends Rescued from Love Jihad Attempt by Bajrang Dal
किशोरियों को भगा ले जा रहे समुदाय विशेष के युवकों को भेजा जेल

किशोरियों को भगा ले जा रहे समुदाय विशेष के युवकों को भेजा जेल

संक्षेप:

Bareily News - अलीगंज में दो सहेलियों को ई रिक्शा में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं और परिजनों ने समय रहते उन्हें बचा लिया। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला लव जिहाद का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

Jan 02, 2026 07:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

अलीगंज। गुरुवार को कोचिंग जा रहीं दो सहेलियों को समुदाय विशेष के दो युवक बहला फुसलाकर ई रिक्शा में बैठाकर अपने साथ ले जा रहे थे। इसकी भनक लगते ही बजरंग दल कार्यकर्ताओं और परिजनों ने ई रिक्शा की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया और मामला लव जिहाद का बताते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों युवकों को जेल भेज दिया। थानाक्षेत्र के एक गांव की दो किशोरियों गुरुवार दोपहर कोचिंग के लिए घर से निकलीं थीं। आरोप है कि थाना विशारतगंज क्षेत्र के एक गांव मझगवां मस्जिद वाली गली के समुदाय विशेष के राहिब और आबिद ने किशोरियों को बहला फुसला कर एक ई रिक्शा में बैठा लिया और कहीं ले जा रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी होने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किशोरियों के परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पर परिजन और कार्यकर्ता उन्हें खोजने में जुटे। आरोप है कि रास्ते में ई रिक्शा सवार दोनों युवकों ने किशोरियों के भाइयों की बाइक को रौंदने का प्रयास भी किया। इसी बीच मौके पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दोनों युवकों तथा किशोरियों को पकड़ लिया और मामला लव जिहाद का बताते सभी को गैनी पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आबिद और राहिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है। टीम में एसआई रूपकिशोर, राजेश कुमार, ब्रह्मानंद शामिल रहे।