Bareily News: सपा नेता पर धमकाने का आरोप
Bareily News: बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय मिशन कंपाउंड में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान सपा के निवर्तमान कोषाध्यक्ष अशोक यादव पर रिवॉल्व

Bareily News: समाजवादी पार्टी कार्यालय मिशन कंपाउंड में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान सपा के निवर्तमान कोषाध्यक्ष अशोक यादव पर रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता अनुज मौर्य का आरोप है कि वह एक जुलाई 2026 को मिशन कंपाउंड स्थित सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान अशोक यादव ने बिना किसी विवाद के अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए रिवॉल्वर निकाल ली और जान से मारने की कोशिश की।
अनुज मौर्य का आरोप है कि आरोपी पहले भी रिवॉल्वर के दम पर लोगों को धमकाता रहा है। मामले में अशोक यादव का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है। यह किसी के बहकावे में आकर यह आरोप लगाया गया है। वहीं कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


