ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी को

Jan 09, 2026 10:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एआईएसएसईई) का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा किया जा रहा है। यह परीक्षा देश

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी को

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एआईएसएसईई) देशभर के सैनिक स्कूलों में 18 जनवरी को होगी। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दिए गए हैं, जबकि प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) शीघ्र जारी किए जाएंगे। बरेली में यह परीक्षा तीन केंद्रों पद्मावती एकेडमी, दिल्ली पब्लिक स्कूल एवं आर्मी स्कूल में दो पालियों में होगी। पहली पाली में कक्षा छह व दूसरी पाली में कक्षा नौ के लिए छात्र बैठेंगे। इसमें जिले से करीब 1800 विद्यार्थी शामिल होंगे। शहर समन्वयक पारुष अरोड़ा ने बताया कि परीक्षा के सफल एवं सुचारु आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।