Bareily News: एयर फोर्स स्कूल ने स्टेडियम ट्रेनीज को 3-0 से हराया
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला फुटबॉल लीग के दौरान एयर फोर्स स्कूल ने स्टेडियम ट्रेनीज को 3-0 से हराया। पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ, लेकिन दूसरे हाफ में शौर्य ने दो गोल किए और कार्तिक वर्मा ने एक गोल से जीत सुनिश्चित की। मुख्य अतिथि चंचल मिश्रा और नसीम अख्तर उपस्थित थे।

Bareily News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जिला फुटबॉल लीग में एयर फोर्स स्कूल ने स्टेडियम ट्रेनीज को 3-0 से हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। पहले हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाफ में कोच शिव प्रकाश की रणनीति का फायदा एयर फोर्स स्कूल को मिला। शौर्य ने दो गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, जबकि कार्तिक वर्मा ने एक गोल कर जीत पक्की कर दी। स्टेडियम ट्रेनीज की ओर से समीर, हमजा और कृष्णा ने अच्छा प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि आरएसओ चंचल मिश्रा और विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नसीम अख्तर रहे। रेफरी की भूमिका मानवेंद्र सिंह, साहिल, महिमा, कसक और ईशा ने निभाई।


