एआई से शिक्षकों की बढ़ाई जाएगी गणितीय क्षमता
Bareily News - परिषदीय विद्यालयों के गणित और विज्ञान के शिक्षकों को एआई पाठ्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण दीक्षा पोर्टल पर ऑनलाइन दिया जाएगा। सीआईईटी और एनसीआरटीई द्वारा विकसित इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों की गणितीय और विज्ञान क्षमता को बढ़ाना है। पहले चरण में गणित शिक्षकों को और दूसरे चरण में विज्ञान शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

परिषदीय विद्यालयों के गणित और विज्ञान के शिक्षक अब एआई सीखेंगे। गणितीय और विज्ञान क्षमता बढ़ाने को एआई द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस कोर्स को सीआईईटी, एनसीआरटीई द्वारा विकसित किया गया है। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षा को अब एआई से जोड़कर गुणवत्तापरक बनाया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को एआई पाठ्यक्रम से शिक्षित कर उनकी क्षमता का विकास किया जाएगा। यह प्रशिक्षण गणित और विज्ञान के शिक्षकों को दिया जाएगा। पहले चरण में यह प्रशिक्षण गणित के शिक्षकों को दिया जाएगा। जिससे उनके गणितीय क्षमता का विकास किया जा सके। दूसरे चरण में विज्ञान के शिक्षकों को शामिल किया जाएगा।
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ऐसे ही सभी विषयों के पाठ्यक्रमों को विकास किया जाएगा। दीक्षा पोर्टल से दिया जाएगा प्रशिक्षण परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को दीक्षा पोर्टल के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। दीक्षा पोर्टल पर एआई युक्त पाठ्यक्रम उपलब्ध कराया जाएगा। यह प्रशिक्षण पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया होगी। सीआईईटी, एनसीआरटीई के सहयोग से इस पाठ्यक्रम को विकसित किया गया है। वर्जन : परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को एआई से जोड़ने की पहल की जा रही है। जिससे शिक्षक और बच्चों की शिक्षा क्षमता का विकास हो सके। - डॉ. विनीता, बीएसए
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



