ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशपति से झगड़े के बाद महिला ने मायके में लगा ली फांसी

पति से झगड़े के बाद महिला ने मायके में लगा ली फांसी

मायके आई महिला ने पति से झगड़े के बाद फांसी लगा ली। पति ने महिला को पीट दिया था। दंपति का विवाह आठ माह पहले ही हुआ था। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया...

पति से झगड़े के बाद महिला ने मायके में लगा ली फांसी
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीFri, 16 Nov 2018 10:54 PM
ऐप पर पढ़ें

मायके आई महिला ने पति से झगड़े के बाद फांसी लगा ली। पति ने महिला को पीट दिया था। दंपति का विवाह आठ माह पहले ही हुआ था। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

कैंट के लखौरा में रहने वाले भूपराम ने इकलौती बेटी सुखदेई की शादी आंवला के भजा की गौटिया निवासी अमर सिंह से की थी। भूपराम ने बताया कि धनतेरस के दिन सुखदेई पति के साथ मायके आई थी। यहां पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। गुरुवार रात भी दोनों के बीच विवाद हो गया। अमर सिंह ने सुखदेई को पीट दिया। इसके बाद सुखदेई अपने कमरे में चली गई। अमर और भूपराम आंगन में सो गए। शुक्रवार सुबह भूपराम ने बेटी से दरवाजा खोलने के लिए कहा। कई बार आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो भूपराम ने खिड़की से झांककर देखा। कमरे में सुखदेई का शव फंदे के सहारे कुंडे से लटक रहा था। शोर मचने पर लोगों की भीड़ जुट गई। अमर भागने लगा तो गांव वालों ने उसे दबोच लिया। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि भूपराम की शिकायत पर अमर को मारपीट और सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें