ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशछह महीने बाद गुरुवार को साप्ताहिक बंदी, दुकानों पर लटके ताले

छह महीने बाद गुरुवार को साप्ताहिक बंदी, दुकानों पर लटके ताले

लगभग छह महीने के बाद बरेली में गुरुवार की साप्ताहिक बंदी एक बार फिर से शुरू हो गई। शहर में साप्ताहिक बंदी का साफ असर देखने को मिला। मुख्य बाजारों में लगभग 90 फीसदी दुकानें बंद रही। बटलर प्लाजा में...

छह महीने बाद गुरुवार को साप्ताहिक बंदी, दुकानों पर लटके ताले
बरेली। वरिष्ठ संवाददाताThu, 17 Sep 2020 04:03 PM
ऐप पर पढ़ें

लगभग छह महीने के बाद बरेली में गुरुवार की साप्ताहिक बंदी एक बार फिर से शुरू हो गई। शहर में साप्ताहिक बंदी का साफ असर देखने को मिला। मुख्य बाजारों में लगभग 90 फीसदी दुकानें बंद रही। बटलर प्लाजा में अधिकांश दुकानें बंद थी। सिविल लाइंस में भी सन्नाटा पसरा रहा। डीडी पुरम में भी इक्का-दुक्का दुकानें ही खुली हुई नजर आईं। गली-मोहल्लों में दुकानें जरूर खुली रहीं। इसके अलावा मेडिकल स्टोर और कन्फेक्शनरी की अधिकांश दुकानें खुली हुई थी। कई व्यापारियों ने इस दिन का प्रयोग अपनी दुकान पर साफ सफाई करने के लिए किया। शाहमतगंज क्षेत्र में साप्ताहिक बंदी रविवार को होती है। इस कारण गुरुवार को पूरा मार्केट खुला रहा। मार्केट में रोज की तरह भीड़ नजर आई। लोग सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर लापरवाह दिखे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें