ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसुभाषनगर, कुतुबखाना पुल पर एडवाइजरी समिति ने दिया फैसला

सुभाषनगर, कुतुबखाना पुल पर एडवाइजरी समिति ने दिया फैसला

बरेली स्मार्ट सिटी परियोजना के दो बड़े प्रोजेक्ट कुतुबखाना ओवरब्रिज और सुभाषनगर फ्लाईओवर पर एडवाइजरी समिति ने अपना फैसला दिया...

सुभाषनगर, कुतुबखाना पुल पर एडवाइजरी समिति ने दिया फैसला
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीSun, 13 Jun 2021 03:21 AM
ऐप पर पढ़ें

बरेली स्मार्ट सिटी परियोजना के दो बड़े प्रोजेक्ट कुतुबखाना ओवरब्रिज और सुभाषनगर फ्लाईओवर पर एडवाइजरी समिति ने अपना फैसला दिया है। सुभाषनगर ओवरब्रिज निर्माण से पहले रेलवे से अनापत्ति यानी एनओसी मिल गई है। अब बरेली स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में इन दोनों प्रोजेक्टों सहित तमाम प्रोजेक्टों पर मुहर लगेगी। बोर्ड की बैठक में रेलवे को बजट जारी करने की स्वीकृति मिल जाएगी। बजट जारी होते ही दोनों ओवरब्रिज पर काम शुरू हो जाएगा।

स्मार्ट सिटी एडवाइजरी समिति की बैठक केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार की अध्यक्षता में हुई। कुतुबखाना, सुभाषनगर पुलिया पर बनने वाला ओवरब्रिज को लेकर चर्चा की गई। सुभाषनगर ओवरब्रिज बनाने को लेकर बाधाओं को दूर कर लिया गया है। यह ओवरब्रिज रेलवे और सेतु निगम दोनों ही मिलकर तैयार करना है। यह ओवरब्रिज बन जाने से सुभाषननगर और उसके आसपास के रहने वाले शहर के बड़े हिस्सों को आवागमन में काफी आसानी हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों से जल्द ही रेलवे के अधिकारियों से वार्ता करके इस ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराने को कहा है। मेयर डा. उमेश गौतम ने बताया कि बरेली स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में इन दोनों पुल के प्रोजेक्ट पर चर्चा होगी। बजट जारी करने की संस्तुति कर दी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें