ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशविवादित मैसेज भेजने वाली शिक्षिका को प्रतिकूल प्रविष्टि

विवादित मैसेज भेजने वाली शिक्षिका को प्रतिकूल प्रविष्टि

बेसिक शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में कोरोना को लेकर विवादित मैसेज पोस्ट करने वाली शिक्षिका के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति कर दी गई है। शिक्षिका को कड़ी चेतावनी देते हुए ग्रुप से रिमूव कर...

विवादित मैसेज भेजने वाली शिक्षिका को प्रतिकूल प्रविष्टि
बरेली। वरिष्ठ संवाददाताFri, 03 Apr 2020 10:47 PM
ऐप पर पढ़ें

बेसिक शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में कोरोना को लेकर विवादित मैसेज पोस्ट करने वाली शिक्षिका के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति कर दी गई है। शिक्षिका को कड़ी चेतावनी देते हुए ग्रुप से रिमूव कर दिया गया है। हिन्दुस्तान ने शुक्रवार के अंत में इस खबर को प्रकाशित किया था।

गुरुवार रात को बेसिक शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप काम की बात में एक महिला शिक्षिका ने मैसेज पोस्ट किया था। इस मैसेज में धर्म विशेष को कोरोना के माध्यम से टारगेट करने की बात कही गई थी। धर्म विशेष के लोगों को इस साजिश से बचने की भी सलाह दी गई थी। मैसेज की भाषा बेहद आपत्तिजनक थी।

हिन्दुस्तान में खबर छपने के बाद विभाग में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई। खंड शिक्षा अधिकारी देवेश राय ने बताया कि शिक्षिका के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति कर दी गई है। लॉकडाउन समाप्त हो जाने के बाद विधिवत जांच करवा कर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतें। आपत्तिजनक संदेशों को प्रचारित करने से बचें। यदि किसी की भी शिकायत आती है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। ग्रुप संचालकों को भी ध्यान रखने के लिए कहा गया है।

ग्रुप से भी किया गया रिमूव

ग्रुप के एडमिन अकादमिक रिसोर्सपर्सन राजेश कुमार ने महिला शिक्षिका को ग्रुप से रिमूव कर दिया है। इससे पहले उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। ग्रुप की सेटिंग में भी बदलाव कर दिया गया है। अब सिर्फ एडमिन ही इसमें मैसेज पोस्ट कर पाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें