Bareily News: ​एसीएमओ ने सीएचसी मझगवां का किया औचक निरीक्षण

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: आंवला/अलीगंज। बुधवार को एसीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान अस्पताल में गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई।

Bareily News: ​एसीएमओ ने सीएचसी मझगवां का किया औचक निरीक्षण

Bareily News: आंवला/अलीगंज। बुधवार को एसीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान अस्पताल में गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। बुधवार को एसीएमओ डॉ. अजमेर सिंह ने मझगवां सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के डिलीवरी रूम, डिलीवरी वार्ड, ओपीडी, आईपीडी कक्ष, दवा भंडारण स्टॉक, एनबीएसयू नवजात शिशु देखभाल वार्ड, पैथोलॉजी लैब और वैक्सीन रूम देखा। ​एसीएमओ डॉ. अजमेर सिंह ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार को अस्पताल की सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए। अस्पताल का अन्य समस्त स्टाफ अपने-अपने पटल पर कार्यरत पाए गए। अधिकारियों ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: ​एसीएमओ ने सीएचसी मझगवां का किया औचक निरीक्षण