Bareily News: तेज बारिश में ई-रिक्शा ट्राली में घुसा,चार घायल

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: शीशगढ़ में मानपुर से सवारी लेकर जा रहे ई-रिक्शा पर तेज बारिश के दौरान एक ट्राली में पीछे से घुसने के कारण चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है, जबकि ट्राली चालक फरार है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Bareily News: तेज बारिश में ई-रिक्शा ट्राली में घुसा,चार घायल

Bareily News: शीशगढ़। मानपुर से सवारी लेकर जा रहे ई-रिक्शा सुल्तानपुर गांव पर तेज बारिश के दौरान आगे चल रही ट्राली में पीछे से जा घुसा। ई-रिक्शा चालक समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल भिजवाया। ट्राली चालक फरार हे। ई-रिक्शा की सवारी सविता ने बताया कि ई-रिक्शा चालक ने सवारियों को बारिश से बचाने के लिए पर्दे डाल रखे थे। ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर ट्राली में पीछे से जा घुसा। हादसे में कमल निवासी ग्राम पैंनिया थाना बरखेड़ा के हाथ में फ्रैक्चर हो गया, महिला सविता के भी चोट आई है। कृष्णपाल निवासी टांडा मीरनगर थाना बहेड़ी के नाक और सिर में चोट आई है।

पप्पू निवासी गुनाह थाना देवरनिया के सिर में चोट लगी है। ई-रिक्शा चालक राजकुमार निवासी मानपुर के सिर और नाक में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी जुटाने में लगी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: तेज बारिश में ई-रिक्शा ट्राली में घुसा,चार घायल